Azad National Library & Study Center : Fund Raising Campaign (Hindi)

आज यानि शहीद दिवस के पावन अवसर पर आज़ाद नेशनल लाइब्रेरी & स्टडी सेंटर की स्थापना हेतु देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। समस्त देशवासियों मुख्यतः युवाओं, बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों एवं वकीलों से अनुरोध है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें एवं देश के आम नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें। सरदार भगत सिंह ने कहा था कि "वे हमें मार सकते हैं परन्तु हमारे विचारों को नहीं" इस एक वाक्य से ही हमें शिक्षा की महत्ता का पता लग जाता है।

इसलिए हमने आज़ाद फाउंडेशन एवं वन्दे मातरम युवा संगठन के संयुक्त प्रयास से एक राष्ट्र स्तरीय पुस्तकालय स्थापित करने का फैसला किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक शिक्षा को पहुँचाना है। आज़ाद फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मि. श्रीराम दुबे "आज़ाद" स्वयं इस पुस्तकालय को स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि बेरोजगारी, असमानता, शोषण एवं अपराध का मुख्य कारण अशिक्षा है। पुस्तकालय के माध्यम से भारत के सभी वर्गों मुख्य रूप से युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ना है एवं उनको भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है।

भारत के अन्य भाग में जहाँ शिक्षा व्यवस्था या यों कहें कि सुविधाएं इतनी व्यापक हैं कि भारत के किसी भी हिस्से में हमें नहीं लगता कि किसी भी भारतीय को पढ़ने-लिखने की सुविधा प्राप्त नहीं हुई होगी। वहीं भारत का एक भाग ऐसा भी है दुर्भाग्य से जिसे धरती के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। वहाँ शिक्षा व्यवस्था/सुविधाएं न के बराबर हैं।

जी हाँ, हम भारत के उसी हिस्से की बात कर रहे हैं जो हमेशा सुलगता रहता है कभी आतंकवाद के नाम पर, कभी आज़ादी के नाम पर तो कभी हक़ के नाम पर तो कभी अलगाववाद के नाम पर। परन्तु असल में उन्हें जिस बात की कमी है दुर्भाग्यवश उसका नाम "शिक्षा" है। 

इसलिए हम कश्मीर के पिछड़े इलाके में पुस्तकालय की स्थापना करने के लिए प्रयासरत हैं और सभी भारतवासियों से अपील है कि वे कश्मीर में पुस्तकालय की स्थापना करने में मदद करें। यह मदद आर्थिक, शारीरिक, स्वयंसेवा एवं पुस्तकों के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा वे अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी पुस्तकालय के प्रचार-प्रसार में एवं पुस्तकालय स्थापित करने के लिए आवश्यक दान (आर्थिक एवं पुस्तक) आदि प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। आपके द्वारा दान में दिए गए एक-एक रुपए और आपके द्वारा दान में दी गई पुस्तकों की एक-एक प्रति हमारे समाज एवं आपके इस पुस्तकालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। 

धन्यवाद !

किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु सम्पर्क करें :

Contact/Whatsapp/Telegram : +91-7669781378

E-mail : anl.studycenter@gmail.com 

Follow Us On : FacebookInstagramTwitter & Linkedin

Google Pay : +91-7669781378

PhonPe/Paytm : +91-9453881378

आज इस अभियान के पहले दिन संगृहीत पुस्तकों की सूची :






Comments

Popular posts from this blog

Azad National Library & Study Center : Fund Raising Campaign (English)